JharkhandRanchi

रांची : रिम्स के तीसरे तल्ले से कूदा युवक, हालत गंभीर

Ranchi : रिम्स के तीसरे तल्ले से एक युवक ने छलांग लगी दी. जिससे अचानक रिम्स में अफरातफरी का माहौल हो गया. छलांग लगाने वाला युवक बरियातू के भरम टोली का रहने वाला है. छलांग लगाने वाले युवक की उम्र 30 साल है और उसका नाम अरविंद टोप्पो है. रिम्स के तीसरे तल्ले पर ही ईएनटी विभाग है और वहीं से अरविंद ने छलांग लगा दी. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है.

हालांकि उसकी जान तो जरूर बच गयी है. लेकिन उसके हाथ और पैर दोनों में ही मल्टीपल फ्रैक्चर हो गये हैं. फिलहाल सीओटी में उसकी सर्जरी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें – राजस्थानः राज्यसभा चुनाव से पहले गरमायी राजनीति, रिसॉट में कांग्रेस और उसके समर्थक विधायक

मानसिक रूप से कमजोर था युवक

बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था. और उसने सुबह ही अपने गले को ब्लेड से  काट लिया था. इसके बाद परिजनों ने उसे रिम्स में भर्ती कराया. रिम्स के ईएनटी विभाग में डॉक्‍टरों ने इसकी सर्जरी शुरू की.

लेकिन युवक ईएनटी विभाग के चिकित्सकों से सर्जरी नहीं कराना चाहता था. उसका कहना था कि उसकी सर्जरी दूसरे विभाग में होगी. वह ईएनटी के चिकित्सकों से सर्जरी नहीं कराएगा. इतना कहकर वह सर्जरी विभाग की तरफ निकल कर भागा और बीच गैलरी से ही कूद गया.

इसे भी पढ़ें –CoronaUpdate: 24 घंटे में मौत का आंकड़ा पहली बार 300 के पार, दो लाख 86 हजार से ज्यादा संक्रमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button