Ranchi

Ranchi women’s college : होली मिलन समारोह का आयोजन

Ranchi: रांची वीमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक सभागार में शनिवार को शिक्षिकाओं के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. होली मिलन समारोह में प्रभारी प्राचार्य डॉ सुप्रिया ने सभी शिक्षिकाओं को ग़ुलाल लगा कर होली की बधाई दीं. होली मिलन समारोह में सभी ने झारखंड के पारंपरिक व्यंजन का स्वाद लिया. इसके साथ एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाई और  होली के गाने पर नृत्य भी किया. होली मिलन समारोह में साइंस ब्लॉक की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ लिली बनर्जी और आर्ट्स ब्लॉक की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ विनीता सिंह, बरसर के अलावा टीचर एसोसिएशन की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.

Related Articles

Back to top button