JharkhandRanchi

रांची विवि के कर्मचारियों ने कवरेज करने आये तीन पत्रकारों को पीटा

Ranchi : रांची विवि के कैंपस में कवरेज करने गये पत्रकारों से रांची विवि के कर्मचारियों ने पत्रकारों के साथ मारपीट की. जिसमें कई पत्रकार घायल हो गये. घायलों में पत्रकार अंजनी कुमार और कैमरामैन देवाशीष और चंदन है. सभी घायलों को सदर अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार कि रांची विवि के कुछ काउंटर बहुत दिनों से बंद था. उस बंद काउंटर के पास छात्र आते थे और वापस निराश होकर लौट जाते थे. बुधवार को जब लोग वापस जा रहे थे, तो छात्रों ने इसकी जानकारी पत्रकारों को दी. मौके पर पत्रकार बंद काउंटर का कवरेज कर रहे थे. उसी दौरान विवि के कर्मचारी पत्रकारों से मारपीट करने लगे. मारपीट में तीन पत्रकार हो गये. घटना के विरोध में पत्रकार कोतवाली थाना के सामने धरना पर बैठ गये हैं.

सदर अस्‍पताल पहुंचे रांची डीसी

घटना की जानकारी मिलने के बाद रांची उपायुक्‍त महापातरे रांची सदर अस्‍पताल पहुंचे. वहां पहुंच कर घायल पत्रकारों का हालचाल जाना. कहा कि जो भी दोषि होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. आपको बता देंग कि इससे पहले भी 22 फरवरी को रिम्स में जूनियर डॉक्टरों ने कवरेज करने गये पत्रकारों के साथ मारपीट की थी को जूनियर डॉक्टरों ने पिटाई कर दी थी और उसका कैमरा भी छीन लिया था.

इसे भी पढें :सीएम रघुवर दास की घोषणा से खजाने पर पड़ेगा 111 करोड़ का अतिरिक्त बोझ

Related Articles

Back to top button