
Pakur: पाकुड़ में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के पहले पुलिस ने 43.98 लाख रुपये बरामद किये हैं. इतनी बड़ी रकम की बरामदगी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पाकुड़ के साबाजपुर स्थित हाबुल हुसैन के घर से की है.
रुपये पलंग के अंदर दो बॉक्स में रखे हुए थे. मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है और दोनों से पुलिस रुपये के बारे में पूछताछ कर रही है.
रुपये बरामदगी के बाद पुलिस ने चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक और आयकर विभाग को सूचना दी है.
इसे भी पढ़ें : दो साल से MTech-BTech के छात्रों का रिजल्ट जारी नहीं कर पा रही RU, खराब सॉफ्टवेयर बनी वजह
गुप्त सूचना के आधार पर हुई रुपये की बरामदगी
पाकुड़ एसपी राजीव रंजन से बात करने पर उन्होंने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि हाबुल हुसैन के घर में दो बॉक्स के अंदर दो करोड़ रुपये रखे गये हैं.
इसके बाद रात 12 और एक बजे के बीच छापेमारी की गयी. घर खुलवाकर बताये गये स्थान पर जांच की गयी तो बॉक्स मिले. स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में रुपये की गिनती की गयी तो वे 43. 98 लाख थे.
इसे भी पढ़ें : शर्मनाक: रांची के हरमू में बच्चे का सर कटा शव बरामद, कुत्ता लेकर घूम रहा था सर
मामले की हो रही है जांच
एसपी ने बताया कि इतनी बड़ी रकम बरामद होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे रुपये के बारे लगातार पूछताछ की जा रही है.
लेकिन हिरासत में लिये गये दोनों व्यक्तियों का कहना है कि ये रपये उन दोनों के हैं. दोनों व्यक्ति पेशे से कंडक्टर हैं.
इस बिंदु पर जांच की जा रही है कि रुपये विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए तो नहीं रखे गये थे.
इसे भी पढ़ें : 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव : जानें वो हॉट और विवादित सीट जिसपर जीत तय करेगा सरकार का मुस्तकबिल




