Crime NewsJharkhandRanchi

#Ranchi : टीपीसी का सब जोनल कमांडर दिनेश गंझू रांची से गिरफ्तार

Ranchi: टीपीसी का सब जोनल कमांडर और पांच लाख के ईनामी दिनेश गंझू को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है. सब जोनल कामांडर दिनेश गंझू उर्फ सौरभ गंझू की गिरफ्तारी अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अरगोड़ा के न्यू पिपरटोली से हुई है. रांची और चतरा पुलिस की संयुक्त छापेमारी टीम ने दिनेश गंझू उर्फ सौरभ गंझू को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown: वित्त मंत्री के साथ पीएम मोदी की बैठक, दूसरे राहत पैकेज पर मंथन

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश गंझू काफी दिनों से छुप कर रांची अरगोड़ा इलाके में रह रहा था. गंझू की गिरफ्तारी को लेकर कई दिनों से झारखंड पुलिस की कई स्पेशल टीमें लगी हुई थी. दिनेश गंझू ने रांची के अरगोड़ा इलाके में आलीशान मकान बना रखा है. और वह उसमें काफी दिनों से रह रहा था. जानकारी के अनुसार, दिनेश की पत्नी सीसीएल में कार्यरत है. दिनेश गंझू चतरा के टंडवा इलाके का रहनेवाला है. पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की.

इसे भी पढ़ें – #CoronaVirus : चीन में कोरोना वायरस संक्रमण काबू में, मात्र 1 केस सामने आया

पांच लाख का इनामी है दिनेश गंझू

टीपीसी के सब जोनल कमांडर दिनेश गंझू उर्फ गंझू पर झारखंड सरकार ने इनाम घोषित कर रखा था. उसके ऊपर पांच लाख का इनाम घोषित था. दिनेश के विरुद्ध चतरा और लातेहार के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें – #LockDown 3.0 : गृह मंत्रालय ने कहा- ग्रीन व ऑरेंज जोन में खुल सकती हैं नाई की दुकानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button