
Ranchi: नगर विकास विभाग ने गर्मी को देखते हुए सभी नगर निकायों को जलापूर्ति व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया है. सभी निकायों को यह भी कहा है कि जलापूर्ति सामान्य रहे इसके लिए आवश्यकता आधारित संसाधनों की खरीद कर ली जाये. सचिव ने स्पष्ट किया कि इसके लिए तीव्र गति से टेंडर जारी कर सामानों की खरीद की जाये ताकि जलापूर्ति में कोई कोताही न हो. अतिरिक्त संसाधनों जैसे, टेँकर, हैंडपंप और नए बोरिंग की आवश्यकता पर जोर दिया गया है, इसके लिए जुडको के टेक्निकल विंग के सपोर्ट लेने को कहा गया है.
प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा
नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे नें प्रदेश के शहरों में चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना वर्टिकल 1 और वर्टिकल 3 की स्वीकृत योजना को जल्द से जल्द पूरा करनें का निर्देश अधिकारियों को दिया है. विभागीय सचिव नें कहा कि सरकार बेघरों को घर देनें की योजनाओं को लेकर संवेदनशील है और इसलिए आप कोशिश करें की जरुरतमंदों को ससमय गुणवतायुक्त आवासों का लाभ मिले. सभी नगर निकायों को पीएम आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन में तेजी लाने को कहा है.




