JamshedpurJharkhand

एमजीएम अस्पताल में 573 तरह की दवाओं की खरीद के लिए निकला टेंडर, तीसरे गेट का निर्माण भी शीघ्र

Jamshedpur : महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने 573 तरह की दवाइयां खरीदने का निर्णय लिया है.  इसमें दवा के साथ-साथ पैथोलॉजी सेंटर में उपयोग होने वाले केमिकल व सर्जिकल आइटम शामिल हैं. अस्पताल प्रबंधन ने इसकी खरीद के लिए टेंडर निकाला है. टेंडर भरने की तिथि 22 नवंबर तक निर्धारित की गयी है. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल लगभग सभी बीमारियों की दवा उपलब्ध है, लेकिन अगले दो माह के अंदर दवाएं खत्म होने लगेंगी.  इससे पहले सभी तरह की दवाएं खरीद लेने की योजना है. एमजीएम अस्पताल में जल्द ही तीन गेट हो जायेंगे. अब तक वहां दो ही गेट थे. तीसरे गेट का काम अंतिम चरण में है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब प्रवेश द्वार अलग होगा. गेट नंबर एक से मरीज और परिजन अस्पताल में प्रवेश करेंगे और गेट नंबर दो से बाहर निकलेंगे. जबकि तीसरे गेट का उपयोग इमरजेंसी स्थिति में होगा. एमजीएम में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस कारण अलग-अलग गेट बनाये जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – सारंडा के सुदूर गांव काशिया और पेचा में 80 ग्रामीणों को लगी वैक्सीन की पहली डोज, दिनभर के इंतजार के बाद पहुंची टीम

Related Articles

Back to top button