
Ranchi: ई विद्यावाहिणी एप्प के जरिये सभी जिलों के डीएसई और डीईओ को 17 फरवरी तक सभी शिक्षकों का प्रोफाइल अपडेट कर लेना था. जिसे नहीं किया गया. अपडेट नहीं होने के कारण अब भी कई मृत शिक्षक, रिटायर शिक्षक और सरकारी शिक्षक पारा शिक्षकों की श्रेणी में दिखायी दे रहे हैं.
राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह ने सभी जिलों के डीएसई-डीईओ को 24 फरवरी तक अंतिम रूप से अपडेट कर लेने का निर्देश दिया है. अपडेट नहीं होने तक एडीपीओ, शिक्षक, पारा शिक्षक इंचार्ज, एकाउंट आफिसर, बीपीओ, एमआईएस कोर्डिनेटर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन रोक दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – #BJP प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हैं दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, रवींद्र राय और भी हैं कुछ नाम, जानें…
परियोजना निदेशक ने सभी पदाधिकारियों को लगायी फटकार
इस मामले को लेकर परियोजना निदेशक ने सभी जिलों के डीएसई, डीइओ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. इस दौरान ई विद्यावाहिणी एप्प में छूटे हुए सभी शिक्षकों के प्रोफाइल अपडेट एंव बायोमेट्रिक पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं. अभी तक प्रोफाइल नहीं अपडेट हो पाने को लेकर सभी पदाधिकारियों को फटकार लगायी है. उन्होंने इस स्थिति को खेदजनक बताया है. साथ ही अपडेट नहीं होने का कारण अधिकारियों के लापरवाही को बताया है.
जिन स्कूलों में बायोमेट्रिक्स सिस्टम नहीं लगा है, वे विद्यालय अनुदान की राशि से बायोमेट्रिक्स सिस्टम की खरीदारी कर सकते हैं. इसके लिए वैसे सभी स्कूलों को 1950 रुपये तक में खरीदारी करने के निर्देश दिये गये हैं.
इसे भी पढ़ें – तीन नवप्रोन्नत आइएएस को मिला विभाग, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण के संयुक्त सचिव बने अजयनाथ झा



