Crime NewsJharkhandRanchi

रांची : बैंक से पैसे निकालकर घर जा रही महिला से 1.50 लाख रुपये लूटकर फरार हुए अपराधी

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ जरा भी नहीं है. यही कारण है कि अपराधी राजधानी रांची में एक के बाद एक लूट की घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं. इस बार अपराधियों ने बैंक से पैसे निकालकर घर जा रही एक महिला से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. घटना मंगलवार की है. मिली जानकारी के मुताबिक, अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित चापूटोली की रहनेवाली किरण तिर्की अशोकनगर स्थित एसबीआई की शाखा से 1.50 लाख रुपये निकालकर चापूटोली स्थित अपने घर जा रही थीं. इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आये दो युवकों ने किरण तिर्की के हाथ से पैसों से भरा बैग झपट्टा मारकर छीन लिया और तेजी से कटहल मोड़ की तरफ फरार हो गये.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली से रेस्क्यू कर रांची लायी जा रही लड़की को रास्ते में उतारा, महिला आयोग ने जतायी नाराजगी

बैंक के पास रेकी करने की जतायी जा रही है आशंका

महिला किरण तिर्की से 1.50 लाख रुपये की लूट के मामले मामले में आशंका जतायी जा रही है कि महिला से पैसे लूटनेवाले अपराधी बैंक के पास से ही महिला की रेकी कर रहे होंगे. जैसे ही महिला चपूटोली में ऑटो से उतरकर अपने घर पैदल जा रही थी, उसी दौरान बाइक से आये अपराधियों ने उनसे पैसों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गये.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

मामले में अरगोड़ा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस वहां लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई फुटेज को खंगाल रही है. मामले की जांच करने सिटी एसपी खुद घटनास्थल पर पहुंचे.

इसे भी पढ़ें- चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देते 10 चोर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एक सप्ताह के अंदर लूट की चार बड़ी घटनाएं

  • 24 अक्टूबर को रांची के तीन पेट्रोल पंपों में अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया.
  • 26 अक्टूबर को नगड़ी में एफसीआई कर्मचारी से 60 लाख रुपये की लूट.
  • 29 अक्टूबर को ओरमांझी के मुक्ता ज्वेलर्स से लाखों रुपये के जेवरात की लूट.
  • 30 अक्टूबर को बैंक से 50 लाख रुपये निकालकर घर जा रही महिला से लूट.

Related Articles

Back to top button