JharkhandRanchi

रामनवमी को लेकर रांची पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति से पर्व मनाने की अपील

Ranchi: देशभर में रविवार को रामनवमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा. रामनवमी पर्व को लेकर रांची पुलिस अपने स्तर से तैयारी पूरी कर ली है. आज शहर के अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की गई. रामनवमी को लेकर रांची शहर और उसके आस-पास के पूरे इलाके में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. रांची में जिला पुलिस फुल एक्शन में दिख रही है. रामनवमी पर्व को लेकर आम लोगों में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास उत्पन्न करने के उद्देश्य से सोमवार की शाम सीटी एसपी अंशुमन कुमार के नेतृत्व में बाइक से शहर में फ्लैग मार्च किया.

पुलिस दस्ता राजधानी रांची के मोरहाबादी से निकलकर, मेन रोड, डोरंडा, हिनू, पिस्का मोड़, रातू, तिरिल, रातू रोड, बूटी मोड़ बरियातु रोड, बूटी मोड़, कांके रोड, चॉदनी चौक सहित अन्य इलाकों में फ्लैग मार्च किया.

इसे भी पढें:Good News : सीरम इंस्‍टीट्यूट और भारत बायोटेक ने घटायी कोरोनारोधी वैक्सीन की कीमत, जाने अब कितने में मिलेगी

पूरे शहर में एसएसपी, सिटी एसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी समेत सीआरपीएफ के जवान सड़कों पर उतर फ्लैग मार्च करते देखे गये. फ्लैग मार्च में पीसीआर, बाइक दस्ता समेत 200 वाहन शामिल है. वहीं इस फ्लैग मार्च में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात नजर आए.

एसपी ने लोगों को शांति के साथ रामनवमी पर्व मनाने की अपील किया, साथ ही कहा कि रांची पुलिस असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है. पर्व को लेकर अफवाह फैलाने वालों अथवा भड़काऊ कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढें:MNREGA : जहां बाढ़ का दूर-दूर तक खतरा नहीं, वहां बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाये गये चबूतरे

किसी तरह रामनवमी में कोई विवाद ना हो उसको लेकर शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. वहीं रामनवमी जुलूस के दौरान सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरा से निगरानी रखी जाएगी.

एसएसपी ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी तरह का अफवा फैलाए जाने और पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी.

इसे भी पढें:रांची में 7.65 करोड़ में बनेगा ईवीएम वेयर हाऊस

Related Articles

Back to top button