JharkhandJobsLead NewsRanchi

रिम्स में विभिन्न विभागों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, वॉकइन इंटरव्यू के जरिये होगा चयन

Ranchi: राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) की स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने और आम जनों को ससमय समुचित इलाज के लिए सरकार ने कमर कस ली है. अभी तक विभिन्न विभागों में जरूरत के हिसाब से चिकित्सकों की कमी बेहतर इलाज में आड़े आ रही थी. इसे देखते हुए सरकार ने रिम्स के विभिन्न विभागों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है. रिक्तियां भरने के बाद रिम्स की स्वास्थ्य सुविधा कई मायनों में उन्नत मेडिकल संस्थानों जैसी हो जाएगी. राज्य के कोने-कोने से इलाज कराने रिम्स पहुंचने वालों के लिए ससमय इलाज कराना बेहद आसान हो जाएगा. रिम्स के लिए निकाली गईं रिक्तियों में पदानुसार आरक्षण का प्रावधान लागू है.

चयन वॉकइन इंटरव्यू के जरिये 26, 27 और 28 अप्रैल को होगा. पदों के हिसाब से योग्यता, अनुभव और आयु निर्धारित की गई है. विस्तृत जानकारी रिम्स की वेबसाइट https://www.rimsranchi.ac.in/ पर उपलब्ध है.

इसे भी पढें:PANCHYAT ELECTION की अधिसूचना जारी : 4 चरणों में होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, 14, 19, 24 मई और 27 मई को होंगे चुनाव

सबसे अधिक सीनियर रेजिडेंट के पद

रिम्स के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिए सबसे अधिक सीनियर रेजिडेंट पद के लिए है. इसकी संख्या 62 है. उसी तरह एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 47, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 43, और एडिशनल प्रोफेसर के लिए 9 पद हैं. इसके अतिरिक्त जनरल ड्यूटी मेडकल ऑफिसर के लिए 5, सीनियर रेजिडेंट (ट्रामा सेंटर) के लिए 14, सीनियर रेजिडेंट (सुपर स्पेशलिटी) के लिए 14 और विभिन्न विभागों में ट्यूटर की नियुक्ति के लिए 32 पद हैं.

इसे भी पढें:MNREGA : जहां बाढ़ का दूर-दूर तक खतरा नहीं, वहां बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाये गये चबूतरे

Related Articles

Back to top button