Jamshedpur

समस्याओं से घिरा है गोकुल नगर, दो सालों से बंद पड़ा है शौचालय

Jamshedpur : मानगो गोकुल नगर का शौचालय दो वर्षों से बंद पड़ा हुआ है. मानगो नगर निगम में शिकायत भी लोग कर चुके हैं. बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर जानकारी दी.

रोज कमाने खाने वाले रहते हैं बस्ती में

गोकुल नगर की बात करें तो यहां पर रोज कामाने और खाने वाले लोग ही अधिकांश रहते हैं. ऐसे में उन्हें शौच के लिए काफी दूर जाना पड़ता है. लोगों की समस्याओं को जानकर भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं.

दो माह से खराब है डीप बोरिंग

गोकुल नगर की डीप बोरिंग दो माह से खराब पड़ा हुआ है. नाला से पानी लाकर लोग किसी तरह से अपने दिन काटने को विवश हैं. इलाके में चारो तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है. लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं.

मौके पर ये थे मौजूद

अभिषेक कुमार, बबलू घोष लक्ष्मी नायक, झरना मेहता, जोशना गोराई, शकुंतला देवी नियति गोराई, रानी सिंह पूर्णिमा मेहता, मानिक पैरा महावीर मेहता, सतीश गोराई बलराम मेहता, सुफल सिंह कपिलदेव चौधरी, पूर्णिमा कुमारी, सुभाष मेहता, संतोष गोराई, मनोज ओझा, राम सिंह कुशवाहा, मंजूरा गोराई आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- प्यार में दो बच्चे की मां ने युवक पर फेंका तेजाब, शादी से इन्कार करने पर थी नाराज

 

Related Articles

Back to top button