
Ranchi : नामकुम के जमीन कारोबारी की हत्या करने से पहले पुलिस ने कुख्यात अपराधी वसीम गोजा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की टीम ने वसीम गोजा को नामकुम क्षेत्र से गिरफ्तार किया. एसएसपी अनीश गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने वसीम को गिरफ्तार किया. कुख्यात अपराधी वसीम को फिलहाल कोतवाली थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है.
नामकुम में जमीन कारोबारी की हत्या करने की थी योजना
नामकुम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार हुए वसीम गोजा ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि नामकुम क्षेत्र के एक जमीन कारोबारी की हत्या करने की योजना थी. इसके अलावा भी उसने पुलिस को कई और जानकारियां दी है. अब पुलिस वसीम के अन्य साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
कई दिनों से वसीम की खोज में थी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार कुख्यात अपराधी वसीम गोजा को पकड़ने के लिए रांची पुलिस की टीम एक हफ्ते से परेशान थी. सदर थाना क्षेत्र स्थित बड़गाई में अपने सहयोगी के घर में वसीम गोजा के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद सदर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों ने छोपेमारी कर वसीम को गिरफ्तार किया. लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपराधी वसीम गोजा वहां से निकल गया था. वसीम को पुलिस के आने की सूचना मिलती तो उसने अपने रहने का ठिकाना भी बदल लिया. फिर एसएसपी के द्वारा गठित टीम ने कुख्यात अपराधी को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया.




