Crime News

रांची पुलिस ने व्हाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलानेवाले गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार

Ranchi: रांची पुलिस ने व्हाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलानेवाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है. सरगना जोसेफ उर्फ राजन से पुलिस लालपुर थाना में पूछताछ कर रही है. जोसेफ वर्ष 2018 में भी सेक्स रैकेट के मामले में जेल जा चुका है.

आरोपी कोलकाता और ओड़िशा से लड़कियों को मंगा कर गिरोह का संचालन करता था. इसके अलावा पुलिस ने एक दलाल और एक युवती को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. बताया जा रहा वह लॉकडाउन में भी देह व्‍यापार कर रहा था.

इसे भी पढ़ें – फीस नहीं, तो बच्चों को तो माफ कर दीजिए सरकार!

रेस्टोरेंट का संचालन करता है सरगना

मिली जानकारी के अनुसार सेक्स रैकेट गिरोह के सरगना जोसेफ उर्फ राजन सिंह करमटोली चौक के समीप स्थित फूड वैली नाम का रेस्टोरेंट का संचालन करता है. रोस्टोरेंट की आड़ में वह देह व्‍यापार का संचालन करता था. बताया जा रहा है कि लॉकडाउन और पुलिस की सख्ती के वजह से कुछ दिनों से रेस्टोरेंट के माध्यम से धंधा बंद था, लेकिन इन दिनों व्हाट्सएप के जरिए धंधा चल रहा था.

इसे भी पढ़ें – Ranchi: तबलीगी जमात के 17 विदेशियों की जमानत याचिका खारिज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button