
Ranchi: रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के तीन युवकों की पिटाई को लेकर मामला गरमा गया है. दरअसल, पिटाई का विरोध करते हुए शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे एकरा मस्जिद के पास समुदाय विशेष ने प्रदर्शन किया.
लेकिन इस दौरान कई गाड़ी में तोड़फोड़ की गयी. कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गयी. वहीं एक शख्स को चाकू मारकर घायल किये जाने की भी खबर है.
चाकू मार किया जख्मी
बताया जा रहा है कि काम कर घर लौट रहे (इंद्रपुरी रोड नंबर 13) रातू रोड के रहने वाले विवेक श्रीवास्तव उर्फ दीपक के भाई के साथ विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मारपीट की.
अपने भाई को बचाने के लिए दीपक ने जब उन्हें रोकना चाहा तो प्रदर्शन कर लोगों में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने विवेक को चाकू मार दिया. खबर है कि उसे तीन बार चाकू मारा गया है. घायल अवस्था में विवेक को मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
विरोध-प्रदर्शन के कारण लगा था जाम
शुक्रवार को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट मैदान के पास तीन युवकों की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी. जिसके विरोध में एक समुदाय विशेष के लोगों ने मेन रोड में प्रदर्शन किया और रोड पर ही धरना दे दिया.
जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. इस दौरान आनेजाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था.
इसे भी पढ़ेंःयुवकों की पिटाई के बाद मेन रोड में भीड़ का उग्र प्रदर्शन, तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
क्या है पूरा मामला
शुक्रवार की रात मारपीट करने के विरोध में डोरंडा थाना में दर्ज कराये गये आवेदन के अनुसार, आमिर वसीम, अलवाफ और अरीब अहमद नाम के तीन युवक एयरपोर्ट मैदान के पास फोटो खिंचवाने गए थे.
इसी दौरान हेथू बस्ती की तरफ से आये 20 -30 लोगों ने तीनों से नाम पूछा और उसके बाद लाठी-डंडे से उनकी पिटाई करने लगे. इस मामले को लेकर डोरंडा थाना में मामला दर्ज कराया गया था.
वहीं घटना से गुस्साये लोगों ने मेन रोड एकरा मस्जिद के पास सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया. जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. इस दौरान आनेजाने वालों के साथ मारपीट भी की गयी. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, तब विरोध जता रहे लोग मौके से भागे.
इसे भी पढ़ेंःजय श्रीराम नहीं बोलने पर 11 वर्ष के छात्र को मारा-पीटा, विरोध प्रदर्शन




