JharkhandRanchi

युवकों की पिटाई के बाद मेन रोड में भीड़ का उग्र प्रदर्शन, तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Ranchi : एयरपोर्ट के पास शुक्रवार को तीन युवकों की पिटाई के विरोध में एकरा मस्जिद के पास एक समुदाय के लोगों ने रात करीब साढ़े नौ बजे उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया.

प्रदर्शनकारी रोड पर बैठ गये जिससे मेन रोड में लंबा जाम लग गया. रतन टॉकीज के पास पुलिस के सामने वाहनों में तोड़फोड़ भी करने लगे. करीब एक घंटे बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

मेन रोड में लगा लंबा जाम

युवकों की पिटाई के विरोध में प्रदर्शन, मेन रोड जाम
मेन रोड में लगा लंबा जाम.

पिटाई के विरोध में कर्बला चौक से मिशन चौक के बीच अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने सड़क जाम किया. इस विरोध प्रदर्शन की वजह से लोगों को कफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. मेन रोड के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही. खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था.

इसे भी पढ़ें : जय श्रीराम नहीं बोलने पर 11 वर्ष के छात्र को मारा-पीटा, विरोध प्रदर्शन

क्या है मामला?

डोरंडा थाना में दर्ज कराए गये आवेदन के अनुसार, आमिर वसीम, अलवाफ और अरीब अहमद नाम के तीन युवक एयरपोर्ट मैदान के पास फोटो खिंचवाने गए थे.

इसी दौरान हेथू बस्ती की तरफ से 20 से 30 लोग लाठी-डंडा लेकर आये और तीनों युवकों से नाम पूछा, उसके बाद मारपीट करने लगे.

इसे भी पढ़ें : GOOD NEWS : सीएम ने कहा, अगले छह महीनों के भीतर होंगी 15,139 नियुक्तियां

दोपहर में भी जाम रहा मेन रोड

सरायकेला में मॉब लिंचिंग के शिकार युवक तबरेज को न्याय दिलाने के लिए शुक्रवार को अल्पसंख्यक समुदाय के द्वारा उर्स मैदान में सभा की गयी थी. लौटने के क्रम में वे लोग जुलूस की शक्ल में आये. जिस कारण मेन रोड में लंबा जाम लग गया था.

इसे भी पढ़ें : दिनभर पुलिस-भाजपाइयों में होती रही झड़प, फायरिंग, बमबाजी, पथराव में कई घायल

Related Articles

Back to top button