
Ranchi: राज्य के कोषागार, उप कोषागार में अनियमित रूप से नियुक्त नौ डाटा इंट्री ऑपरेटरों को सरकार ने नियमित कर दिया है. वित्त विभाग के प्रस्ताव पर इसकी सहमति मिल गयी है, जल्द ही इसका संकल्प भी जारी कर दिया जायेगा. नियमितीरण में आरक्षण रोस्टर का पालन किया गया है. सभी का नियमितीकरण सातवां वेतन आयोग के अनुसंसा में लेवल 4 पर की गई है.
बता दें कि बता दें कि अनियमित रूप से नियुक्त एवं कार्यरत कर्मियों की सेवा नियमितीकरण के लिए कार्मिक विभाग ने 2016 में नियमावली का गठन किया है. इसके तहत 20 जून 2016 तक लगातार 10 वर्षो तक सेवा पूर्ण किए गये कर्मियों की सेवा नियमितीकरण किया जाना है. सरकार ने सेवा नियमितीकरण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति भी गठित की है. समिति ने इन डाटा इंट्री ऑपरेटरों के कार्यो की समीक्षा भी की. कार्मिक विभाग के समक्ष भी फाइल भेजी गयी. वहां से सहमति मिलने के बाद प्रस्ताव को आगे बढ़ाया गया है. मंत्रिपरिषद से भी इसकी स्वीकृति दी गयी.
इन्हें नियमित किया गया
मो.इम्तियाज अहमद, देव शुभ्रा दास, समीर गोरव, जयप्रकाशकुमार, अखिलेश कुमार, विकास नारायण खन्ना, नुर आलम मंडल, सुधीर कुमार दास व एक अन्य हैं.
इसे भी पढ़ें: पंचायत सचिव,एलडीसी की नियुक्ति का रास्ता साफ, रिजल्ट जारी करने के लिए नियम शिथिल




