Main SliderRanchi

रांची मेयर आशा लकड़ा न्यूज विंग के संवाददाता को खबर हटाने की दे रहीं धमकी, 24 घंटे में किया छह बार फोन

Ranchi: न्यूज विंग ने बुधवार को “#RMC: 19.77 करोड़ रुपया का प्रस्ताव रघुवर सरकार के समय से ही था लंबित, हेमंत ने दिये 11.80 करोड़” शीर्षक खबर छापी. जिसके बाद से ही रांची की मेयर आशा लकड़ा आग बबूला हैं. उनके पीए विनोद और प्रेम लगातार न्यूज विंग के संवाददाता को फोन कर रहे हैं. धमकी दी जा रही है कि हर हाल में खबर को सर्वर से डीलिट कर दिया जाए. नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

आशा लकड़ा के पीए प्रेम कुमार मुंडा ने संवाददाता से कहा कि “तुम जानते नहीं हो बीजेपी एक राष्ट्रीय पार्टी है, सीधा कोर्ट में खड़ा कर देंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ कैसे खबर छाप सकते हैं”. यह संवाद लगातार हुए संवादों की एक बानगी है. इस तरह की कई धमकी लगातार संवाददाता को मेयर आशा लकड़ा के पीए की तरफ से दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें – कोरोना के बाद कितनी बदलेगी दुनिया, कैसा होगा हमारा रहन-सहन और काम का तरीका, जानें इस लेख में

न्यूज विंग ने कहा अपना पक्ष रखिए, आशा लकड़ा ने कहा नहीं खबर डिलीट कीजिए

न्यूज विंग हमेशा पत्रकारिता के मूलमंत्र पर खरा उतरने का काम किया है. लिहाजा आज यह बेव पोर्टल झारखंड का सबसे विश्वसनीय और सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले पोर्टलों में आता है. लिहाजा न्यूज विंग प्रबंधन की तरफ से बार-बार आशा लकड़ा और उनके पीए को उनका पक्ष लिखित रूप से रखने को कहा गया. उन्हें विश्वास दिलाने की कोशिश की गयी कि उनकी बात हर कीमत पर प्रकाशित की जाएगी.

लेकिन मैडम आशा लकड़ा और उनके पीए ने अपना पक्ष रखने की बात से इनकार किया, यहां तक कि न्यूज विंग के संपादक ने भी मेयर आशा लकड़ा से उनका पक्ष रखने को कहा. लेकिन ऐसा नहीं किया गया. आशा लकड़ा के पीए लगातार फोन पर सिर्फ धमकी देने का काम कर रहे हैं ना कि अपना पक्ष रखने का.

आखिरी बार गुरुवार को 2.30 बजे भी आशा लकड़ा से बात करने के लिए उन्हें फोन किया गया. लेकिन उन्होंने फोन रिसीव ना करना मुनासिब समझा. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोई ऊंची कुर्सी पर बैठा शख्श एक रिपोर्ट छपने के बाद इस तरह का दबाव किसी संवाददाता पर बना सकता है.

इसे भी पढ़ें – छह साल से “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” का शोर है, फिर चीन से निकलने वाली कंपनियां भारत क्यों नहीं आ रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button