
- एकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड किया गया है जारी
Ranchi : देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. इस महामारी को रोकने के लिए सरकार भी लगातार हर स्तर पर प्रयासरत है. देश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई संगठन, नेता, मंत्री या जिससे जितना हो सकता है सरकार को आर्थिक मदद कर रहे हैं. ताकि इस बुरे वक्त से निपटा जा सके. झारखंड में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है.
साथियों,
जो सक्षम हैं, कृपया अपनी स्वेच्छा अनुसार कोरोना से जारी इस संघर्ष में हमारा साथ दें।
आपके साथ से ही हम इस आपदा से पार पा सकते हैं। https://t.co/tXMVcux10q
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 26, 2020
राज्य में कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से बढ़चढ़ कर मदद करने की अपील की है. उन्होंने लोगों से कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में झारखंड के जरूरतमंद लोगों के लिए आपके साथ की आवश्यकता हैं. मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करें. जो सक्षम हैं.
इसे भी पढ़ें – #WHO ने भारत को चेतायाः सिर्फ #Lockdown21 से नहीं रुकेगा Corona, अभियान चलाकर तेजी से करनी होगी संदिग्धों की जांच
जो लोग सक्षम वो करें राहत कोष में अपनी मदद – सीएम
सीएम हेमंत सोरेन की जनता से अपील है कि, जो भी सक्षम लोग हैं, वे कृपया अपनी स्वेच्छा अनुसार कोरोना से जारी इस संघर्ष में हमारा साथ दें. सीएम का कहना है कि आपके साथ से ही हम इस आपदा से पार पा सकते हैं.
मुख्यमंत्री राहतकोष में अपना छोटा सा योगदान दे गर्व महसूस कर रहा हूँ। मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी आपके इस लड़ाई में हम सभी आपके साथ है। pic.twitter.com/ARHYhcPRTp
— MD FURKAN AHMAD (@Furkanjmm) March 26, 2020
मुख्यमंत्री की अपील का परिणाम भी देखने लगा है कि कई लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार राहत कोष में दान भी दिया है. इसमें आम लोगों के अलावा विधायक, मंत्री भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – #Lockdown21: प्रशासन की सख्ती के बाद भी रोजाना बाजार में उमड़ रही भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं रखा जा रहा ख्याल
एसबीआई का एकाउंट नंबर भी हुआ जारी
सीएम ने अपील करने के साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि दान के लिए एक एकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड भी जारी किया है. उन्होंने कहा है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रांची ब्रांच में एकाउंट नंबर 11049021058 और आईएफएससी कोड नंबर SBIN0000167 में लोग स्वेच्छा से राशि दान कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – प्रेमकुमार मणि का पीएम मोदी को पत्र– “जब संक्रमण फैल रहा था, आपने कुछ नहीं किया”
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.




