Corona_UpdatesNational

#CoronaVirus संक्रमण के संदिग्ध मरीज की इंदौर में मौत

Indore (MP): कोरोना वायरस के संक्रमण के संदेह में यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती 47 वर्षीय शख्स की गुरुवार को तड़के इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह पड़ोस के उज्जैन शहर का रहने वाला था.

शासकीय महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मरीज को कल बुधवार को ही उज्जैन के सिविल अस्पताल से गंभीर हालत में इंदौर के शासकीय एमआरटीबी अस्पताल भेजा गया था.

इसे भी पढ़ें- #WHO ने भारत को चेतायाः सिर्फ #Lockdown21 से नहीं रुकेगा Corona, अभियान चलाकर तेजी से करनी होगी संदिग्धों की जांच

लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर था शख्स

मरीज सांस लेने में परेशानी, बुखार और खांसी जैसे लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती हुआ था. उसे कोई अन्य बीमारी नहीं थी. प्रवक्ता ने बताया कि मरीज की ओर से डॉक्टरों को दी गयी जानकारी के मुताबिक उसने पिछले दिनों कोई लंबी यात्रा नहीं की थी.

डॉक्टरों ने बताया कि एंटीबायोटिक औषधियों और अन्य दवाओं से मरीज का उपचार किया गया और स्थिति गंभीर होने पर उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर भी रखा गया. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचायी जा सकी.

इसे भी पढ़ें- #COVID2019: कर्नाटक में कोरोना संक्रमण की आशंका में एक शख्स ने फांसी लगाकर दी जान, देश में पीड़ितों की संख्या 649

मृतक की कोरोना रिपोर्ट नहीं आयी है

प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिये मरीज के नमूने प्रयोगशाला भेजे गये हैं. लेकिन अब तक इसकी रिपोर्ट नहीं आयी है.

स्वास्थ्य विभाग के उज्जैन में पदस्थ एक अधिकारी ने बताया कि 47 वर्षीय मरीज को कल बुधवार सुबह ही इस धार्मिक नगरी के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था. हालत बिगड़ने पर उसे बुधवार की दोपहर इंदौर के अस्पताल भेज दिया गया था. 

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं.

इसमें सबसे अहम है खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button