Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : अग्निपथ की आग से जमशेदपुर भी अछूता नहीं, जुगसलाई में युवकों ने ट्रेन रोकी, 2 घंटे रेलवे ट्रैक को किया जाम–video

Jamshedpur : देश भर में दिख रहे अग्निपथ योजना की आग जमशेदपुर तक पहुंच गई है. शुक्रवार सुबह विरोध प्रदर्शन करते हुए युवकों ने जुगसलाई में टाटा–दानापुर एक्सप्रेस को रोक दिया और रेल लाइन को बाधित कर दिया. युवक केंद्र सरकार द्वारा सेना में बहाली में किए गए बदलाव को लेकर विरोध कर रहे थे. इस दौरान कई ट्रेनें अलग–अलग स्टेशन में रुकी रही. घाटशिला स्टेशन में दुरंतो, चाकुलिया में जन शताब्दी और झाड़ग्राम स्टेशन में इस्पात एक्सप्रेस को रोक कर रखा गया है. (नीचे भी पढ़े)

 

सूचना पाकर सिटी एसपी के विजय शंकर, आरपीएफ थाना प्रभारी एसके तिवारी, जुगसलाई थाना प्रभारी तरुण कुमार और बागबेड़ा थाना प्रभारी केके झा मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास करने लगे पर युवक समझने को तैयार नही थे. युवक अग्निपथ का विरोध करते हुए सरकार से नई योजना को वापस लेने की मांग करते दिखे. अग्निपथ के विरोध में बिहार समेत कई राज्यों में प्रदर्शन किए जा रहे है. इधर, दो घंटे जाम करने के बाद सिटी एसपी के आश्वासन पर युवकों ने ट्रैक को खाली कर दिया. (नीचे भी पढ़े)

घाटशिला स्टेशन पर खड़ी दुरंतो
प्रदर्शनकारियों को समझाने में लगे सिटी एसपी

 

प्रदर्शनकारियों में बाहर से आए कुछ युवक
सिटी एसपी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों में स्थानीय युवकों ने अलावा कुछ बाहरी युवक भी शामिल है. इससे यह संभावना बढ़ जाती है कि यह सुनियोजित तरीके से किया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर युवकों की मांग जायज है तो उसे सही जगह रखा जाए, इस तरह प्रदर्शन कर रेल सेवा को बाधित ना किया जाए.

Related Articles

Back to top button