JharkhandLead NewsNEWSPalamuTOP SLIDER

पलामू में भी अग्निपथ का विरोध : आक्रोशित युवाओं ने रेल ट्रैक किया जाम, बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात

Palamu : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध पलामू में भी शुरू हो गया है. जिला मुख्यालय मेदनीनगर के रेडमा चौक पर और डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर युवाओं का आक्रोश देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में युवा सड़क और रेलवे ट्रैक पर उतर आए हैं. ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिया है. हालांकि उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है. सड़क से जाम हटा लिया गया है, लेकिन रेलवे ट्रैक पर अभी भी युवा जमे हुए हैं लगातार इस नए नियम का विरोध कर रहे हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. डीएसपी सुरजीत कुमार आंदोलन कर रहे हैं युवाओं को समझाने में जुटे हुए हैं.

रेलवे ट्रैक जाम करने से पहले

बड़ी संख्या में युवाओं ने शुक्रवार की सुबह सड़क जाम कर दिया. साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस नए नियम को अविलंब वापस लेने की मांग की. सड़क जाम के कारण रेडमा चौक से होकर गुजरने वाले दर्जनों वाहन जाम में फंसे रहे. हालांकि मौके पर पुलिस सक्रिय रही और जाम कर रहे युवाओं को समझाने का प्रयास किया औऱ जाम हटाने की अपील की. करीब 1 घंटे बाद यहां से जाम हटा लिया गया.

प्रदर्शन कर रहे युवाओं का नेतृत्व भारतीय नौजवान सभा के पलामू जिला अध्यक्ष एवं भाकपा के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने किया. तिवारी ने कहा कि इस योजना को हर हाल में हटाना होगा. उन्होंने कहा कि यह सेना में जाने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. देश की प्रतिष्ठित इस एजेंसी में हर युवा जाने को उत्सुक रहता है, लेकिन जब से केंद्र सरकार इस कानून को लेकर आई है. युवा आक्रोशित हैं और इसके बदलाव तक आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है.

Related Articles

Back to top button