JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के छह शिक्षकेत्तर कर्मचारी का वेतनमान निर्धारित

Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत कार्यरत छह शिक्षकेत्तर कर्मचारी का वेतनमान निर्धारित कर दिया गया है. इसे लेकर राज्य सरकार ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है. अब सभी छह शिक्षकों का 7वां वेतनमान लागू होगा. इसे लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इनमें जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर, को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर, काशी साहू कॉलेज सरायकेला आदि कॉलेजों के शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हैं. इस संबंध में विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से विवि के छह शिक्षकेत्तर कर्मियों का वेतनमान निर्धारित किया गया है. जल्द ही बाकी शिक्षकेतर कर्मचारियों का भी वेतन निर्धारण संबंधित अधिसूचना जारी कर दी जायेगी.

शिक्षकेतर कर्मी चौथे वेतनमान के साथ हो चुके है सेवनिवृत

कोल्हान विश्वविद्यालय के कई शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का अब भी वेतनमान लागू नहीं होने का मामला राज्य सरकार के समक्ष लटका हुआ है. इधर, एक-एक कर शिक्षकेतर कर्मचारियों का वेतनमान लागू किया जा रहा है. ऐसे में कई कर्मचारी चौथे वेतनमान के साथ सेवनिवृत भी हो चुके हैं. मालूम हो कि पिछले कई वर्षों से शिक्षकेतर कर्मचारियों का वेतनमान निर्धारित नहीं होने की वजह से कई कर्मचारियों को अब भी चौथा वेतनमान के आधार पर ही वेतन का भुगतान होता है. वेतनमान निर्धारित नहीं होने को लेकर शिक्षकेतर कर्मचारियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था . इसके बाद राज्य सरकार को मजबूरन वेतनमान निर्धारण पर अधिसूचना जारी करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- गर्मी की मार, बढ़ रही है अगलगी की घटना, 15 दिनों में आधा दर्जन से अधिक घटनाएं

Related Articles

Back to top button