Sports

खेलगांव में 19-21 जुलाई तक रांची जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप

Ranchi: ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम, खेलगांव (रांची) में 19-21 जुलाई तक रांची जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होगा. बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ रांची (BARD) के द्वारा इसे आयोजित किया जाना है. BARD सचिव के स्तर से जारी सूचना में कहा गया है कि लड़के’ लड़कियों के सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल के मैच इस चैंपियनशिप में होंगे. लड़के- लड़कियों के लिए आयु वर्ग (9,11,13,15,17,19 वर्ष) निर्धारित है. इसी तरह से मेन एंड वीमेन (ओपन) के सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स मुकाबले होंगे. मेंस और महिलाओं के लिए 35,40,45,50,55,65,70 और 75 वर्ष की आयु सीमा तय की गयी है. इस चैंपियनशिप के लिए 15 जुलाई तक इंट्री होगी. 17 जुलाई को इसका ड्रा होगा. विशेष जानकारी के लिए BARD के नंबर 7909091535, 9431594839 पर संपर्क किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: टेंडर घोटाला : मंत्री आलमगीर आलम, ओएसडी संजीव लाल, निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम समेत 9 आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 12 जुलाई तक बढ़ी

Related Articles

Back to top button