
Ranchi : होटवार स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में 12-14 मई तक रांची जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप (RANCHI DISTRICT BADMINTON CHAMPIONSHIP 2023) का आयोजन होगा. इसमें हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. प्रतियोगिता में लड़के-लड़कियों (9 वर्ष से लेकर 19 वर्ष, BOYS & GIRLS SINGLES, DOUBLES & MIXED DOUBLES) के लिए पार्टिसिपेट करने के अलावा महिलाओं और पुरुषों के लिए भी (ओपन) मौका है. महिलाओं और पुरुषों के लिए 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70 और 75 वर्ष का आयु ग्रुप तय किया गया है. प्रतियोगिता में एंट्री के लिए 5 मई तक आवेदन किये जा सकते हैं. 8 मई तक नाम वापस लिये जा सकते हैं. इच्छुक प्लेयर्स निर्धारित नंबरों (9431171069, 9431594839 और 8877140185) पर संपर्क करें.
इसे भी पढ़ें – 20 लाख की बीमा रकम के लालच में पत्नी ने प्रेमी से करवा दी पति की हत्या, प्रेमी के साथ आरोपी पत्नी गिरफ्तार



