
Ranchi: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए. निर्वाचन आयोग पूरी तैयारी में जुटा हैं. 18 आयु वर्ग के सभी लोगो का नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो इसके लिए पूरी तैयारी के साथ प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं. इसी के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने #IamReadyToVote अभियान की शुरुआत की हैं. रांची में कुल मतदाताओं की संख्या 24,37,559 हैं.
उन्होंने मतदाता सूची में अपने नाम के दस्तावेज के साथ सेल्फी लेते हुए मतदाताओं से अपील कि वो भी अपने EPIC कार्ड या मतदाता सूची के दस्तावेज के साथ सेल्फी लें और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें. जिससे की लोग जागरूक हो और अपने मताधिकार को समझाने के साथ लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए अपना नाम वोटर लिस्ट में ज़रूर जुड़वाने का कम करे.
विधानसभाओं में कुल मतदातों की संख्या
रांची ज़िला के अंतर्गत आने वाली विधासभाओं में
तमाड़ में पुरुष 1,07,358 एवं महिला 1,07,743
सिल्ली में पुरुष वोटर 1,09,741 एवं महिला 1,09,350, ट्रांसज़ेंडर 2
खिजरी में पुरुष 1,79,080 महिला एवं 1,78,290 ट्रांसज़ेंडर 1
रांची में पुरुष 1,80,861 एवं महिला 1,69,443 ट्रांसजेंडर 29
हटिया में पुरूष 2,45,134 एवं महिला 2,38,776, ट्रांसजेंडर 21
कांके में पुरुष 2,28,477 एवं महिला 2,20,385 ट्रांसजेंडर 11
मांडर में पुरुष 1,80,834 एवं महिला 1,82,016, ट्रांसजेंडर 7 हैं




