JharkhandRanchi

रांची : रोड डिवीजन की महत्वपूर्ण योजनाओं को समय से पहले पूरा करें- डीसी

Ranchi: डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने आज जिला भू-अर्जन की समीक्षा की. उन्होंने जिला में चल रही योजनाओं की प्रगति के बारे में जाना. बैठक के दौरान पदाधिकारियों से कहा कि रोड डिवीजन की जितनी भी योजनाएं हैं उसे समय से पहले पूरा करें. साथ ही सिरमटोली फ्लाईओवर व रेलवे स्टेशन का सेकेंड एप्रोच रोड के बारे में भी जानकारी मांगी. उन्होंने कहा कि इन्हें जल्द पूरा करें और किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो उसके बारे में जरूर बतायें. वहीं, सेंट्रल यूनिवर्सिटी मामले में जानकारी मांगी. पदाधिकारी ने बताया कि कुछ रैयतों का मुआवजा बकाया है, जिसके लिये राशि की मांग की गयी है. राशि आते ही रैयतों को बांट दी जायेगी.

रोड डिवीजन का व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया

डीसी के निर्देश पर व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया है. ताकि, रोड डिवीजन की चल रही योजनाओं की जानकारी सबों को मिल सके. डीसी ने कहा है कि योजनाओं से संबंधित हर गतिविधियों को ग्रुप में शेयर करें.

पलमा-गुमला योजना पर भी हुई चर्चा

बैठक में पलमा-गुमला योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. डीसी श्री सिन्हा ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली. डीसी ने बची हुई राशि के खर्च के बारे में भी जाना.

इसे भी पढ़ें: बम फोड़ कर दहशत फैलाने की योजना बना रहे पीएलएफआइ के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button