JharkhandRanchi

डॉक्टरों ने पुलिस को बतायी टेक्निक, इमरजेंसी में कैसे करे घायलों की मदद

Ranchi : सदर हॉस्पिटल में सोमवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया. इस दौरान हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने पुलिस के जवानों को इमरजेंसी मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी. साथ ही बताया कि इमरजेंसी में कैसे घायलों की जान बचायी जा सकती है. पुलिस पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत फर्स्ट एड ट्रेनिंग, कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) की भी जानकारी दी गयी. बताते चलें कि राजधानी में आये दिन दुर्घटना हो रही है. प्रॉपर फर्स्ट एड और अन्य मदद नहीं मिलने की स्थिति में घायलों की कंडिशन बिगड़ जाती है.

ये थी डॉक्टरों की टीम

डॉ अजीत कुमार, लेप्रोस्कोपिक सर्जन, सदर हॉस्पिटल रांची

डॉ अजीत कुमार, एनेस्थिसिस्ट

डॉ शेरान अली, आर्थोपेडिक सर्जन

इसे भी पढ़ें – कुख्यात मानव तस्कर पन्नालाल महतो की जमानत याचिका हाइकोर्ट ने की खारिज, सहयोगी गोपाल उरांव को मिली जमानत

Related Articles

Back to top button