HEALTHJharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand : एक दिन में लगा रहे 1 लाख से अधिक को वैक्सीन, फिर भी सेकेंड डोज में रह गए पीछे

Ranchi : कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन को सबसे सुरक्षित माना जा रहा है. यहीं वजह है कि अब वैक्सीनेशन को तेजी से कराने का निर्देश दिया गया है. जिससे कि हर व्यक्ति वैक्सीनेटेड हो जाए. इसके लिए लगातार अभियान चलाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है. वहीं वैक्सीनेशन के लिए मोबाइल वैन भी शुरू किए गए है.

एक-एक दिन में एक लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का दावा किया जा रहा है. फिर भी आंकड़ों पर नजर डाले तो वैक्सीनेशन का ग्राफ तेजी से नहीं बढ़ पा रहा है.

वहीं कुछ जिलों की हालत तो यह है कि पहला डोज लगाने के लिए भी कम लोग आए है. वहीं सेकेंड डोज लगाने में तो लोगों का इंटरेस्ट ही नहीं है.

इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी ममता बनर्जी के तीसरे मोर्चे की राजनीति पर लगा ग्रहण

सेकेंड डोज लगाने वाले 40 परसेंट भी नहीं

वैक्सीनेशन को रफ्तार देने की बात कहीं जा रही है. लेकिन राज्यभर की बात करें तो इस्ट सिंहभूम ने इसमें सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां फर्सट डोज वैक्सीन लेने वालों का परसेंट 87.09 परसेंट है.

वहीं सेकेंड डोज लेने वालों का आंकड़ा भी 50.28 परसेंट पहुंच गया है. इसके अलावा कोई ऐसा जिला नहीं है जिसने सेकेंड डोज में 40 का आंकड़ा भी पार किया है.

इसे भी पढ़ें :फर्जी सदस्य बन कर डाल रहा था गरीबों के राशन पर डाका, हुई कार्रवाई

जिलाफर्स्ट डोजसेकेंड डोज
बोकारो71.6733.00
चतरा63.0824.92
देवघर70.4937.48
धनबाद66.0231.02
दुमका73.9738.31
इस्ट सिंहभूम87.0950.28
गढ़वा62.8229.44
गिरिडीह63.2228.65
गोड्डा68.6035.77
गुमला57.9029.56
हजारीबाग73.0936.41
जामताड़ा72.4234.53
खूंटी69.6238.77
कोडरमा71.6334.23
लातेहार64.8026.77
लोहरदगा59.3634.44
पाकुड़75.5630.58
पलामू62.9136.77
रामगढ़77.3536.04
रांची75.1739.44
साहेबगंज72.7530.00
सराइकेला खरसावां69.3331.44
सिमडेगा66.6837.73
वेस्ट सिंहभूम65.7931.53

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस विधायकों की व्यथा- नहीं सुनते हैं अफसर, रोक देते हैं जरूरी काम

Related Articles

Back to top button