Jharkhand Vidhansabha ElectionRanchi

#JharkhandElection चुनावी मोड में चेंबर ऑफ कॉमर्स, रांची से पवन शर्मा और गोड्डा से प्रीतम गढ़िया होंगे प्रत्याशी

Ranchi :  अपनी समस्याओं को लेकर पिछले एक साल से संघर्ष कर रहे व्यवसायियों ने शनिवार को व्यापारियों  को चुनाव में खड़ा करने का निर्णय लिया. इसके लिये रांची से पवन शर्मा और गोड्डा से प्रीतम गढिया का नाम तय किया गया.

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शनिवार को राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों की समस्या को सभी पार्टियां नजर अंदाज कर रही हैं. ऐसे में व्यवसायी वर्ग को खुद से चुनाव में लड़ने का फैसला करना चाहिये. सम्मेलन में सभी जिला से चेंबर  प्रतिनिधि शामिल हुए.

ऐसे में रांची विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में पवन शर्मा को प्रत्याशी बनाये जाने पर सहमति दी गयी. पवन शर्मा ने खुद भी व्यवसायियों की मदद से चुनाव लड़ने पर सहमति जतायी. हालांकि इसके लिए चेंबर की ओर से आने वाले दो तीन दिनों में बैठक की जायेगी. जिसमें आगे की रणनीति तय की जायेगी.

इसी बैठक में पार्टी या निर्दलीय चुनाव लड़ने की योजना पर भी विचार किया जायेगा.

इसे भी पढ़ेंः #Sci&Tech हाइपरलूप बुलेट ट्रेन से 1000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर कर सकेंगे आप

आठ से दस जिलों में देंगे प्रत्याशी

सम्मेलन की जानकारी देते हुए चेंबर अध्यक्ष कुणाल आजमानी ने कहा कि सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि व्यपारियों की ओर से लगभग आठ से दस जिलों में चुनाव लड़ा जायेगा. दो से तीन दिन में यह निर्णय ले लिया जायेगा. इसी दौरान चेंबर की ओर से चुनावी एजेंडे भी तय किये जायेंगे.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में उद्योगों की हालत काफी खराब है. यहां के व्यवसायी यहां व्यवसाय न कर दूसरे राज्यों में व्यवसाय लगा रहे है. कहीं न कहीं सरकारी नीतियों की जमीनी हकीकत इसका एक मुख्य कारण है.

ऐसे में चेंबर की ओर से निर्णय लिया गया है कि इस चुनाव में चेंबर किसी पार्टी के पास नहीं, बल्कि पार्टी चेंबर के पास आयें. उन्होंने कहा कि आने वाली बैठकों में चुनाव की आगे की रणनीति तय की जायेगी.

इसे भी पढ़ेंः #JharkhandElection बंधु तिर्की ने झाविमो से और राजा पीटर ने निर्दलीय किया नामांकन,  दोनों जेल से लड़ेंगे चुनाव

किसी के विरोध में नहीं अपनी समस्याओं के कारण खड़े हैं

इस दौरान पूर्व चेंबर अध्यक्ष दीपक मारू ने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि व्यवसायी किसी के विरोध में नहीं, बल्कि अपनी समस्याओं के लिए यह कदम उठा रहे हैं. लोग यह न समझें कि हम किसी के विरोध में खड़े हैं. सिर्फ इसमें व्यवसायियों का नहीं, बल्कि जनता की समस्याएं भी जुड़ी हुई हैं.

नेता हम चुनते हैं लेकिन जब उनके पास समस्या लेकर जाते हैं तो वे अफसरों के पास भेज देते हैं. ऐसे में व्यपारियों की समस्या किसके पास रखें. वहीं इस दौरान चेंबर सदस्यों की ओर से साझा रूप से बताया गया कि पूर्व चेंबर अध्यक्ष रह चुके, वर्तमान सांसद महेश पोद्दार और संजय सेठ इसलिए व्यवसायियों के हित में कुछ नहीं कर पाते क्योंकि वे किसी पार्टी से जुड़े हैं.

पवन शर्मा साल 2015-16 में चेंबर के अध्यक्ष रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः #JharkhandElection: नामांकन पर्चा खरीदने के बाद सरयू राय ने रघुवर के विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान

Related Articles

Back to top button