
Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र इलाके के दीपाटोली में महिला से अपराधी चेन छीन कर भाग गए. चेन छिनतई की घटना को अंजाम दो अपराधियों ने दिया है. इस मामले में पीड़िता निशा कुमारी ने सदर थाने पहुंच कर मामला दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि वो खेलगांव हाउसिंग काम्पलेक्स की निवासी है. शाम 7 बजे दीपाटोली बांधगाड़ी में साईं जेनरल स्टोर्स से समान लेकर सड़क के दूसरी ओर खड़ी अपनी कार में बैठने जा रही थी. इसी बीच दो बाइक सवार जो कोकर से खेलगांव चौक कि ओर आ रहे थे. अचानक बाइक पर पीछे बैठा युवक ने उसके गले से चेन झपटकर भाग गया. महिला के अनुसार चेन की कीमत एक लाख से ज्यादा है.
इसे भी पढ़ें: सीबीआई ने झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अरुण कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांगी अनुमति




