Jamshedpur

घाटशिला से छह साल बाद गिरफ्तार हुआ हत्या का आरोपी, प्रेम विवाह के बाद कर रहा था मजदूरी

सोनारी के बिलास बस्ती में 11 फरवरी 2016 को पत्थर से कूचकर की गयी थी बीरू माहली की हत्या, गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोच लिया

Jamshedpur :  सोनारी पुलिस ने 11 फरवरी 2016 को पत्थर से कुचकर हुई बीरू माहली की हत्या के मामले में छह सालों से फरार चल रहे आरोपी पायेन गोराई को घाटशिला के लागाडेरा चेंगगोड़ी से गिरफ्तार कर लिया है. उसका मेडिकल कराने के बाद गुरुवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना के बाद सोनारी पुलिस ने छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था.

मजदूर की तरह रह रहा था

पायेन गोराई के बारे में पुलिस का कहना है कि वह घाटशिला में प्रेम विवाह करने के बाद वहीं पर रह रहा था. कभी जंगल से लकड़ी चुनकर बेचा करता था तो कभी मजदूर करता था. घटना की सच्चाई उसकी पत्नी को भी नहीं थी. पुलिस जब अचानक उसके घर पर पहुंची तब पत्नी भी आवाक रह गयी.

इसे भी पढ़ें- बिहार : दहेज की लालच में जलाकर महिला की हत्या, ससुराल पक्ष पर आरोप

Related Articles

Back to top button