
Ranchi: राजधानी रांची के मांडर इलाके में आज बाइक सवार अपराधियों ने पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गए. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति राम रतन साहू पीएनबी से पांच लाख की निकासी कर दवा दुकान के पास रूका था. इसी बीच घात लगाए अपराधियों ने मोटरसाइकिल की डिक्की से 5 लाख निकाल लिए. घटना की जानकारी मांडर थाने की पुलिस को दे दी गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
वहीं पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि दो बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें:मनरेगा के पैसे से खरीदा मेडिकल किट: 5 लाख का गलत तरीके से कराया भुगतान, फंसे पलामू के BDO, वेतनवृद्धि पर लगी रोक




