HEALTHLead NewsNational

ब्रिटेन आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक 7 जनवरी तक के लिए बढ़ाई गई

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को नए साल के आयोजनों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा

उदय चंद्र

New Delhi : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सिफारिश पर नागरिक उडड्यन मंत्रालय ने ब्रिटेन से भारत आने वाली उड़ानों के अस्थायी निलंबन को 7 जनवरी (गुरुवार), 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है.

यह सिफारिश स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) के नेतृत्व में संयुक्त निगरानी समूह (जेएमजी) और महानिदेशक, आईसीएमआर और सदस्य (स्वास्थ्य) नीति आयोग के संयुक्त नेतृत्व वाले नेशनल टास्क फोर्स से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई थी.

7 जनवरी के बाद कड़ी पाबंदियों के साथ ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों को अनुमति दी जाएगी. इसके बारे में जल्दी ही डिटेल जानकारी दी जाएगी.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय को यह भी सुझाव दिया गया है कि 7 जनवरी 2021 के बाद ब्रिटेन से भारत आने वाली उड़ानों को सीमित संख्या में नियमित बहाली पर विचार किया जाए.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ परामर्श कर ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए मिल कर काम किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- Job Vacancy: SSC CGL 2020 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 31 जनवरी तक करें आवेदन

सुपर स्प्रेडर के खतरों पर रखें निगाह

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को पत्र भेजकर कहा है कि वे ऐसे सभी कार्यक्रमों पर कड़ी निगरानी रखी जाए जहां से संभावित “सुपर स्प्रेडर” यानि तेजी से संक्रमण का खतरा हो सकता है.

साथ ही नए साल के जश्न और इसके साथ-साथ सर्दियों के मौसम में होने वाली विभिन्न कार्यक्रमों के मद्देनजर भीड़ पर अंकुश लगाने के लिए कहा गया है.

गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों के लिए हाल ही में जारी की गई सलाह और मार्गदर्शन को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दोहराया गया है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि राज्य/संघ शासित प्रदेश स्थिति के आकलन के आधार पर कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए स्थानीय प्रतिबंध जैसे रात का कर्फ्यू लगा सकते हैं.

गृह मंत्रालय ने यह भी सुनिश्चित किया है कि व्यक्तियों और वस्तुओं के अंतर्राज्यीय और अंतर-राज्य आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा.

इस और ध्यान आकर्षित करते हुए, स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से आग्रह किया है कि वे स्थानीय स्थिति का तुरंत आकलन करें और 30 और 31 दिसंबर, 2020 के साथ-साथ 1 जनवरी, 2021 के लिए उचित प्रतिबंध लगाने पर विचार करें.

इसे भी पढ़ें- नगर विकास का एक भी काम नहीं दिखा पायी हेमंत सरकार, होर्डिंगों पर ढकोसला प्रचार: सीपी सिंह

Related Articles

Back to top button