
Ranchi : खेलो इंडिया जोनल वुशु वीमेन लीग का आयोजन रांची में किया जायेगा. इसकी जानकारी झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य और टूर्नामेंट आयोजन समिति की चैयरमैन डॉ कविता सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया के तहत इस वीमेन लीग की प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 20 नवम्बर तक रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में होगा. इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों की महिला खिलाड़ी ही भाग लेंगी. इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, राजस्थान,छत्तीसगढ़ सहित मेजबान झारखंड के खिलाड़ी भी भाग लेंगी. इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं.
आयोजन समिति के उदय साहू के मुताबिक प्रतियोगिता का उद्घाटन 17 नवंबर को अपराह्न 3 बजे और समापन समारोह 20 नवंबर को अपराह्न 11 बजे किया जायेगा. इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा. झारखंड वुशु एसोसिएशन के महासचिव शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि इस राज्य की अंतरराष्ट्रीय एवम राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी अमासी बारला के अलावा दूसरे प्लेयर्स जैसे सुनीता गाड़ी, गीता खलखो, श्रेया कुमारी, ज्योति कुमारी, तनुश्री आदि भी इस वीमेन लीग को लेकर काफी उत्साहित हैं.
इसे भी पढ़ें – ED के प्रेम पत्र से डरी हेमंत सरकार नये नये छलावे देकर खतियान, नियोजन नीति और ओबीसी आरक्षण पर जनता का भटका रही ध्यान: भाजपा



