JharkhandRanchi

रांची पुलिस ने कांके में फायरिंग करने के मामले में तीन को किया गिरफ्तार

दूसरे मामले में दो जमीन दलालों को भी पकड़ा

Ranchi: रांची पुलिस ने  दो अलग-अलग मामलों में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. कांके में फायरिंग करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में मनोज व नेतालाल शामिल हैं. इन लोगों ने कांके इलाके में कल देर शाम फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसके नाम पर हथियार का लाइसेंस है.

इसके अलावा एक दूसरे मामले में दो जमीन दलालों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार जमीन दलालों के नाम राशिद अंसारी और विजय हैं. गिरफ्तार सभी लोगों से कांके थाने की पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है.

Related Articles

Back to top button