World

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लिए बिना ही धरती पर लौटा स्टारलाइनर

New Delhi: बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्षयान शुक्रवार (अमेरिकी समयनुसार) को सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के बिना ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से धरती के लिए रवाना हुआ. वह रात के करीब 12:01 बजे न्यू मैक्सिको के व्हाइट सैंड स्पेस हॉर्बर पर लैंड किया. नासा के एक प्रवक्ता ने बताया कि थ्रस्टर में गड़बड़ी की वजह से दोनों अंतरिक्षयात्रियों की वापसी की रिस्क नहीं ली गई. अगले साल की फरवरी तक ही दोनों की वापसी संभव है.

बोइंग के स्टारलाइनर की थ्रस्टर में आई समस्या और प्रणोदन प्रणाली में हीलियम के कई रिसाव के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लिए बिना ही धरती पर लौट आया है. नासा के दोनों पायलट (सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर) अब अगले साल के फरवरी तक अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर ही रहेंगे. अब दोनों को एलन मस्क की कंपनी ‘स्पेसएक्स’ का यान दोनों अंतरिक्षयात्रियों को अगले साल फरवरी में वापस लेकर आएगा. तब तक दोनों का 8 दिन का मिशन आठ महीने से अधिक समय का हो जाएगा. ‘स्टारलाइनर’ के अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना होने के बाद सुनीता विलियम्स ने रेडियो मैसेज में कहा, ‘वह अपने घर जा रहा है.’ विलियम्स और विल्मोर को ‘स्टारलाइनर’ के अंतरिक्ष की उड़ान भरने के एक सप्ताह बाद जून में पृथ्वी पर लौटना था.

यान के ‘थ्रस्टर’ में समस्या आने और हीलियम लीक होने के कारण दोनों अंतरिक्ष में ही फंस गए हैं. नासा ने बताया था कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को ‘स्टारलाइनर’ से वापस लाना बहुत जोखिम भरा था. अंतरिक्ष यात्री और नौसेना के सेवानिवृत्त कैप्टन विल्मोर और विलियम्स अब अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद सात अन्य यात्रियों के साथ काम कर रहे हैं.

 

Related Articles

Back to top button