Crime NewsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

Ranchi: जमीन कारोबारी कमरूल हक से रंगदारी और हाजी चौक में फॉयरिंग करने के मामले में हथियार समेत 2 गिरफ्तार

Ranchi: जमीन कारोबारी कमरुल हक से रंगदारी मांगने और रातू थाना क्षेत्र के हाजी चौक के होटल में बीते दिनों गोलीबारी कर दो लोगों को घाय़ल कर देने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा सहित कई अन्य सामानों को बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों को हुई पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि हजारीबाग जेल में बंद टीएसपीसी उग्रवादी के इशारे पर ही उन्होंने गोलीबारी की थी. बता दें कि जमीन कारोबारी कमरुल हक से 50 लाख रुपया रंगदारी मांगने के मामले में रांची पुलिस अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
इसे भी पढ़ें: मुहर्रम की भीड़ में रह सकते है असामाजिक तत्व, रहे सावधानः डीसी- एसएसपी का सयुंक्तादेश जारी

Related Articles

Back to top button