
Ranchi: पारस हॉस्पिटल धुर्वा के सहयोग से आज हिनू यूनाइटेड दुर्गापूजा क्लब द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में लगभग 150 से ज्यादा स्थानीय लोगों ने चिकित्सीय जांच कराया. इस चिकित्सा शिविर में डॉ. पूनम बंका, डॉ. वैष्णवी के साथ-साथ पारस हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड यशवंत के निर्देशन में अभिषेक रंजन के सहयोग से सफल चिकित्सीय शिविर संचालन हुआ. इस शिविर के आयोजन में मुख्य रूप से सुबोध सिंह गुड्डू, अरविन्द उपाध्याय, आलोक रंजन श्रीवास्तव, नेहा सिंह, अनूप, राकेश, आशुतोष सिंह का विशेष योगदान रहा.
इसे भी पढ़ें: देह झुलसाने वाली गर्मी में बच्चे जा रहे हैं स्कूल, शिक्षा विभाग नींद में




