
Ramgarh: पंजाब रेजिमेंट सेंटर रामगढ़ में दिनांक 24 मई 2023 से 5 जून 2023 तक विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें पंजाब रेजिमेंट के सभी व्यक्तियों की पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रयासों और भागीदारी को सुनिश्चित किया गया.

इस कार्यक्रम में वर्षा के पानी का संरक्षण पीएनजी को वैकल्पिक ईंधन के रूप में प्रयोग करना ठोस कचरे का प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी गई.

विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता रन फॉर एनवायरमेंट और साइकिल रैली का आयोजन किया गया. पंजाब रेजीमेंट के सभी रैंकों, रिक्रूट्स और परिवारों द्वारा सभी गतिविधियों में भाग लिया गया. विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रिगेडियर संजय चंद्र कांडपाल, पंजाब रेजिमेंट सेंटर के अध्यक्षता की. इस अवसर पर सभी रैंकों, रिक्रूटस, परिवारों तथा बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उनका हौसला अफजाई किया.





