
Koderma: जयनगर प्रखंड अंतर्गत परसाबाद नवनिर्मित पावर सब स्टेशन का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने संयुक्त रूप से बुधवार शाम को किया. मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बिजली की समस्या समाप्त होगी, हर गांव में बेहतर सुविधा मिलेगी. बिजली है तो जीवन में उजाला है. बच्चे बूढ़े सभी को रौशनी की जरूरत पड़ती है, बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होती थी लेकिन अब यह समस्या नहीं रहेगी. वहीं बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि हर एक गांव में बिजली की समस्या समाप्त होगी. जहां-जहां रोड खराब है सभी जगहों पर नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा. पावर सब स्टेशन उद्घाटन होने के बाद ग्रामीणों व विद्यालय के बच्चों में उत्सुकता देखी गई. इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव, बरकट्ठा जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, उप प्रमुख राज नारायण सिंह, मंत्री सुधीर सिंह, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा सुरेंद्र भाई मोदी, मुखिया कटिया पंचायत रेखा देवी, गरगी मुखिया फरीदा खातून, जिलाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, परसाबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण चौधरी, मंत्री महेश रजक, दीपक सिंह, विपुल सिंह, शशिकांत चौधरी, किशन यादव, केडी यादव, नरेश यादव, पूर्व मुखिया विजय पंडित, सरफुद्दीन अंसारी, जयनगर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा, परसाबाद पुलिस पिकेट प्रभारी आशीष हसदा, पुलिस जवान, बिजली विभाग से आए हुए सभी पदाधिकारी एके सिन्हा जीएम हजारीबाग, एएसई कोडरमा सुखविंदर, मनोज कुमार सिंह, विजय प्रसाद महतो, नरेश कुमार, महादेव कुमार, विजय सिंह तथा सभी ग्रामीण महिलाएं बच्चे बूढ़े उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा : जुआ खेलते डोमचांच नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत 12 गिरफ्तार, 7 लाख नगद बरामद




