
Hazaribag: अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर पलने से ट्रैक्टर चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि गुरुवार को देर रात लगभग तीन बजे रात को बड़कागांव क्षेत्र से अवैध कोयला खदान से अवैध कोयला लोड कर तेज गति से जा रहा था. बरगहियां के दासोखाप के खिरोधर महतो की बाउंडरी को तोड़ते हुए अंदर घुस गया.
ट्रैक्टर इतनी तेज गति में था कि वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. आनन-फानन में ट्रैक्टर मालिक लाश को छोडकर ट्रैक्टर लेकर भाग गया. सुबह होने पर गांव वालों को पता लगते ही सैंकड़ों लोग घटना स्थल पर जमा हो गये.
गुप्त सूचना मिलने पर चरही थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायेजा लिया. मृतक का नाम सनिचरवा गंझू (उम्र 17 वर्ष) था जबकि घायल बिकास कुमार गंझू (उम्र 18 वर्ष) है. सभी बड़कागांव थाना क्षेत्र के सेहदा के रहने वाले हैं. घायल व्यक्ति को इलाज किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : आदिवासी समाज की छद्म हितैषी है सरकारः दीपक प्रकाश




