Jharkhand PoliticsJharkhand StoryRamgarhRanchi

रामगढ़: 4 महीने बाद जेल से निकली पूर्व विधायक ममता देवी, कहा- और मजबूती से उठाऊंगी जनता की आवाज

Ramgarh: पूर्व विधायक ममता देवी लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग से सोमवार की शाम चार बजे बाहर निकलीं. गत पांच अप्रैल को ही झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत मिलने के बाद कोर्ट की प्रक्रिया पूरी करने पर वह बाहर निकली. जेल से बाहर निकलने पर कांग्रेस नेता और उनके पति बजरंग महतो समेत कई समर्थक हजारीबाग स्थित केंद्रीय कारागार पहुंचे थे. बाहर निकलने के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि जनता की सेवा में आगे भी इसी तरह काम करती रहेंगी. आने वाले 2024 का चुनाव भले ही वह नहीं लड़ पाएंगी, लेकिन आम जनता की आवाज बनकर उनकी सेवा करती रहेंगी. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे लोग आगे उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगी. उन्हें विश्वास है कि उन लोगों को न्याय भी मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़: समाहरणालय परिसर में बूढ़ाखाप के ग्रामीणों ने आलोक स्टील फैक्ट्री द्वारा प्रदूषण फैलाने को लेकर धरना दिया

12 अप्रैल को रामगढ़ में स्वागत कार्यक्रम

ममता देवी के जेल से बाहर निकलने पर कल यानि 12 अप्रैल को रामगढ़ में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. बताया गया है कि पटेल चौक पर उनका स्वागत होगा और इसके बाद मुख्य चौक-चौराहा से होते हुए जिस जगह पर गोली कांड हुई थी, वहां कार्यक्रम का समापन होगा. इस मौके पर जेल सुपरिटेंडेंट चंद्रशेखर. पूर्व  आप्त सचिव आलोक कुमार, नामकोम जिला परिषद सदस्य रामावतार, फिरोज, अभिषेक, शंकर करमाली, संजय पटेल, कमलेश महतो, माणिक पटेल, अर्जुन, अशोक, संतोष सहित कई लोग शामिल थे.

Related Articles

Back to top button