
Ramgarh : फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 के तहत आजादी के 75 साल फिटनेस रहे बेमिसाल विषय पर मायाटुंगरी, कांकेबर से जिला खेल कार्यालय तक रन इवेंट का आयोजन किया गया. मौके पर जिले के उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की.

दौड़ में रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी बालकों एवं बालिकाओं ने भाग लिया जिसमें बालिका वर्ग में कंडेर रामगढ़ की गुप्ता कुमारी ने प्रथम, चितरपुर रामगढ़ की रेनू कुमारी ने द्वितीय एवं नीलम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं बालक वर्ग में गोला के विनोद करमाली ने प्रथम, चितरपुर के शिवकुमार ने द्वितीय एवं कंडेर के संजय बेदिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी विजेताओं को उप विकास आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सीमा आईन्द , जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, अंचल अधिकारी रामगढ़ सुधीर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.




