
Ramgarh : दुर्गा सोरेन सेना गोला प्रखंड कमेटी की बैठक की गई. बैठक में शामिल होने के लिए कमेटी के मुख्य पर्यवेक्षक बिरसा हांसदा गोला पहुंचे. बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रखंड में संगठन को मजबूत करने को लेकर बैठक की गयी.
गांव में संगठन को मजबूत करने के लिए स्थानीय लोगों से मुलाकात की गयी. साथ ही लोगों से जल जंगल जमीन को बचाने के लिए कहा गया. बैठक में सरकारी योजनाओं को कैसे आम लोगों तक पहुंचाया जाए इसे लेकर भी चर्चा की गयी.




