JamshedpurJharkhand

तुलसी भवन में कंज्यूमेक्स मेला का समापन, 15 लोगों ने भरे अंग व नेत्रदान के फॉर्म

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंच की जमशेदपुर शाखा की ओर से पिछले तीन से बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित कंज्यूमेक्स मेला का बुधवार को समापन हो गया.इस प्रदर्शनी मेला में तीनों दिन त्योहारों में खरीदारी की जाने वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की बिक्री हुई. इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर वस्तुओं की खरीदारी की.
प्रदर्शनी मेला के अंतिम दिन सभी स्टॉल में खरीदारों को डिस्काउंट दिया गया.इस अवसर पर मंच की अध्यक्ष सीमा जवानपुरिया एवं सचिव रानी अग्रवाल के कहा कि संस्था की सभी सदस्यों की मदद से मेला का सफलता पूर्वक समापन हो गया. दोनों ने बताया कि कंज्यूमेक्स मेला में दुर्गा पूजा एवं दीपावली से संबंधित वस्तुओं की खूब बिक्री हुई. महिलाओं ने घरेलु सामानों को काफी पसंद किया. उन्होंने कहा कि मेले में विशेष रूप से अंगदान एवं नेत्रदान को लेकर लोगों को जागरूक किया. साथ ही फॉर्म भी भरवाए गए. इस दौरान 15 लोगों ने अपने अंगदान एवं नेत्रदान के लिए फॉर्म भरे.उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी मेला में आने वाले लागों को स्वच्छता अभियान के लिए सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग डिब्बे में रखने संबंधित जानकारी भी दी गई. इस अवसर पर लता अग्रवाल, जया डोकानिया, प्रभा पाड़िया, विभा दुदानी, बीना खिरवाल, संतोष धूत, किरण देबुका, सुशीला खिरवाल, बीना अग्रवाल, मंजू मुसद्दी, ममता जालान, गीता मुरारका, बबीता, संतोष नरेडी, सीमा अग्रवाल आदि उपस्थित थीं.

इसे भी पढ़ें – AJSU पार्टी का हेमंत सरकार से सवाल- नियुक्ति साल के भी बीते 9 महीने, 5 लाख नौकरी के वादे का क्या हुआ

Related Articles

Back to top button