
Ranchi : दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सीपी सिंह ने झारखंड सरकार के एक मंत्री को टेंपो एजेंट कह दिया तो सदन में जोरदार हंगामा हो गया. सीपी सिंह ने कहा- टेंपो एजेंट मुझसे क्या बात करेगा? इसपर सत्ता पक्ष के विधायक वेल में जाकर हंगामा करने लगे. सत्ता पक्ष सीपी सिंह पर कार्रवाई करने का मांग करने लगा. जिसके बाद सीपी सिंह ने कहा कि मैं अपना बयान वापस लेता हूं.
इसे भी पढ़ें – भाजपाईयों ने रैली निकाल डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन, नमाज के लिए जगह आवंटित करने का विरोध, कल विस घेरने की तैयारी
सीपी सिंह हाय-हाय का नारा लगा रहे थे बन्ना
अनुपूरक पर चर्चा के दौरान नियोजन नीति रद्द करने की मांग को लेकर विपक्षी सदस्य लगातार नारेबाजी कर रहे थे. बजट पर जब सत्ता पक्ष के विधायक और माले विधायक अपना पक्ष रख रहे थे तब भी हंगामा जारी रहा. जैसे ही भाजपा की तरफ से सीपी सिंह को बोलने का मौका मिला तब सत्ता पक्ष के विधायक हंगामा करने लगे. इसी दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता सीपी सिंह हाय-हाय की नारेबाजी करने लगे.
इसे भी पढ़ें – नियोजन नीति में भोजपुरी, अंगिका, मैथिली को स्थानीय भाषाओं की लिस्ट में अभी शामिल करने के मूड में नहीं है सरकार
टेंपो चलाना और मजदूरी करना छोटी बात नहीं
सीपी सिंह के बयान पर स्पीकर ने कहा कि टेंपो चलाना और मजदूरी करना छोटी बात नहीं है. सभी मेहनत करते हैं. ऐसा बयान अच्छी बात नहीं है. समाज में सभी का योगदान है. उन्होंने सीपी सिंह के बयान को सदन की कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया.
इसे भी पढ़ें – 34 वां राष्ट्रीय खेल घोटाले में आरके आनंद को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत मंजूर



