JharkhandRamgarh

मौत की घाटी बन चुकी है चुटूपालू घाटी, 3 माह में 10 लोगों की हो चुकी है मौत

Ramgarh : रांची-पटना फोरलेन सड़क चुटूपालू घाटी इन दिनों मौत की घाटी बन गयी है. हर दिन यहां पर दुर्घटना होती रहती है. रामगढ़ की चुटूपालू घाटी को अगर मौत की घाटी कहा जाये तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी. इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 3 महीने के दौरान घाटी में जहां 10 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. नयी सड़क निर्माण के बाद से अब तक करीब 200 से अधिक लोगों की जान इस घाटी में जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें : पलामू :  पड़ोसी युवक ने एक बच्चे की मां को भगाया, पति ने दर्ज कराया अपहरण का मामला

सड़क पर अधिक ढलान और घुमाव के चलते हो रही है दुर्घटनाएं

आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन एक दुर्घटना फोरलेन सड़क पर होती है. सड़क के जानकार लोगों का कहना है कि सड़क पर अधिक ढलान और घुमाव है, जिसके कारण खास कर बाहर से आने वाले वाहन चकमा खा कर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. स्थानीय वाहन चालक को सड़क की भौगोलिक स्थिति की जानकारी रहती है. इसलिए वे सोच समझ कर वाहन चलाते हैं. वहीं दूर-दराज के लोग स्थिति से अनिभिज्ञ होने के कारण दुर्घटना का शिकार होते हैं. अकसर देखा गया है कि घाटी के चिन्हित जगहों पर दुर्घटनाएं होती हैं.

इसे भी पढ़ें :  कल से बदल जाएंगे आयकर रिटर्न और छूट के कई नियम

कई ब्लैक स्पॉट किये गये हैं चिन्हित

चुटूपालू घाटी में हादसा होने की आशंका के मद्देनजर कई ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया गया है. लेकिन यहां सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है. ऐसे में ज्यादातर दुर्घटना ऐसी जगहों पर हो रही जहां पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में छापेमारी, कैदियों के बीच मचा हड़कंप

तेज रफ्तार ले रही है जान

चुटूपालू घाटी में दुर्घटनाएं होने का एक बड़ा कारण है वाहनों का तेज रफ्तार. वाहनों की गति इतनी तेज होती है कि घुमावदार सड़क पर वाहन अनियंत्रित होकर खुद दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं या दूसरे वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लेते हैं. घाटी में जितने भी दुर्घटनाएं हाल के दिनों में हुई है उसमें से सबसे अधिक दुर्घटनाएं वाहनों के आपस में टकराने के चलते हुई है.

इसे भी पढ़ें :  लोकसभा चुनाव 2019 : कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

पिछले 3 महीने के दौरान हुई हैं 10 मौतें

  • 20 मार्च 2019 चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर ने पांच गाड़ियों में टक्कर मार दी, इस हादसे में मौके पर ही ट्रेलर चालक समेत 6 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 20 लोग जख्मी हो गये थे.
  • 5 मार्च 2019 रामगढ़ घाटी में ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गयी थी और दो अन्य लोग घायल हो गये थे.
  • 26 दिसंबर 2018 रामगढ़ घाटी में घाटी में ओवरटेक करने के दौरान आपस में 5 गाड़ियां टकरा गयीं. इस हादसे में दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी थी और आठ लोग घायल हो गये थे.

इसे भी पढ़ें :  पलामू : बालू तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार, सात ट्रैक्टर बालू जब्त

Related Articles

Back to top button