Education & CareerJharkhandRanchi

शिक्षा विभाग ने बजट बनाने की प्रक्रिया शुरू की, जिलों से मांगी गयी खर्च की जानकारी

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किया पत्र

Ranchi : वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए शिक्षा विभाग ने अपना बजट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा विभाग के प्रमुख को पत्र लिखा है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से भेजी गयी चिट्टठी में सभी जिलों से उनके यहां योजना मद और गैर योजनामद में होने वाले खर्चे की जानकारी मांगी गयी है.
गौरतलब है कि कोरोना की वजह से सरकारी विभागों में होने वाले नियमित कार्यों में देरी हो रही है. इसी बीच शिक्षा विभाग ने अपने बजट निर्माण कार्य को शुरू किया है.

इसे भी पढ़ें:राहुल  के तरकस में नया तीर… मोदी सरकार पर  निशाना… कोरोना से मौत में आगे…जीडीपी में पीछे…

सात दिनों के अंदर मांगी गयी है जानकारी

निदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से भेजे गये पत्र के बाद जिलों की ओर से विद्यालयों को फॉर्मेट भेजा गया है. इस फॉर्मेट में स्कूलों को शिक्षक- छात्र अनुपात से लेकर संख्या सहित अलग-अलग विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. कई जिलों में इसके लिए विद्यालयों को अधिकतम 7 दिनों का समय दिया है.

इसे भी पढ़ें:बिहार : सारे कयास फेल… शिक्षा मंत्रालय को मेवा की सेवा मिलती रहेगी…

पत्र में कहा गया है कि झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत संचालित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट योजना एवं गैर योजना मद के लिए संबंधित जानकारी अपेक्षित है. कई जिलों में ‌विद्यालयों की ओर से संबंधित विवरण को भरकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें:बराक ओबामा की किताब ए प्रॉमिस्ड लैंड… कीमत 45 डॉलर…24 घंटे में  8,90,000 प्रतियां बिकीं…

Related Articles

Back to top button