
Ranchi: रांची के सांसद संजय सेठ ने बुक बैंक की शुरुआत की है. दिसंबर तक 1.5 लाख किताबों का लक्ष्य निर्धारित किया है. बुक बैंक शुरुआत करने के पीछे का मकसद बताते हुए उन्होंने कहा कि गांव के और सेमी अर्बन इलाकों के कई बच्चों को किताबें नहीं मिल पाती हैं. स्कूल जाते हैं पर किताबें नहीं होती. बच्चे पढ़ना चाहते हैं पर किताबें नहीं मिल पाती. इसी कमी को दूर करने के लिए बुक बैंक शुरू किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:शिक्षा विभाग ने बजट बनाने की प्रक्रिया शुरू की, जिलों से मांगी गयी खर्च की जानकारी
इन फोन नंबर पर संपर्क कर आप भी दे सकते हैं किताबें
सांसद ने कहा कि जब वे क्षेत्र में जाते हैं तो लोग नाली गली निर्माण की बात करते हैं पर कई बार गांव में बच्चों को किताबें मुहैया कराने की मांग करते हैं. इसलिये इस बुक बैंक की शुरुआत की गयी है. इसके लिये संजय सेठ ने दो फोन नंबर जारी किये हैं जिसमें लोग फोन कर किताबें देने की सूचना दे सकते हैं. अधिक किताब होने पर कार्यकर्ता स्वयं जाकर किताब ले आयेंगे.
इसे भी पढ़ें:1857 के स्वतंत्रता संग्राम की महान योद्धा रानी लक्ष्मीबाई
किसी भी तरह की किताबें दे सकते हैं लोग
संजय सेठ ने बताया कि लोग किसी भी तरह के किताबें दे सकते हैं. जिससे ज्ञान मिल सके. जरुरी नहीं है कि किताबें सिर्फ कोर्स की हों. कई बार लोग पूरी किताब पढ़ लेते हैं और किताबें पड़ी रहती हैं. ऐसे में लोग उन किताबों को बुक बैंक के लिये डोनेट कर सकते हैं. उन्होंने लायन्स और रोटरी क्लब से भी आह्वान किया है कि वे भी इस मुहिम में साथ दें.
संजय सेठ ने बताया कि किताबों को एकत्रित करने के बाद वे किताबों को बाइंडिंग कराकर बाटेंगे. यह भी लिस्टिंग की जाएगी की किताबें किन्हें दी गयी है. किताब पानेवालों से यह अपील की जाएगी कि जरूरत पूरी हो जाने के बाद किताबें वापस बैंक में जमा करा दें.
इसे भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी सीट से पीएम मोदी का निर्वाचन रद्द करने की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा
छठ घाटों में मास्क लेकर खड़े रहेंगे कार्यकर्ता
सांसद ने छठ पर्व को लेकर कहा कि अर्घ्य देने जायें तो बच्चों को न ले जाएं. साथ ही उन्होंने कहा कि ध्यान रखा जाना चाहिये कि छठ घाटों में भीड़ न लगे और कोविड से बचाव संबंधी गाइडलाइंस का पालन हो. साथ ही उन्होंने कहा कि छठ घाटों के पास कार्यकर्ता मास्क लेकर खड़े रहेंगे ताकि जररूरत पड़ने पर लोगों को मुहैया कराया जा सके.
इसे भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़… सेना ने चार आतंकियों को सुबह पांच बजे मार गिराया… हाइवे बंद




